मुझे इश्क़ है तुमसे

 तुमसे यारी दिलदारी,बस तुझमे ही भागीदारी है।

तेरे दोस्तो से दोस्ती, तेरे होने से ही दुनिया सारी है।

तुम ना हो तो एक पल भी जीना दुसवारी है,

मुझे इश्क़ है तुमसे बस तुमसे ही यारी है।


तुझसे सारी शिकायतें,तुझसे ही राहते हैं,

तुझसे सारी नफ़रतें,तुझसे ही चाहते हैं,

तुम बिन मुझको चैन कहा है, लगता सब बेकारी है,

मुझे इश्क़ है तुमसे बस तुमसे ही यारी है।


तुझसे सारे दिन रात है,तुझसे ही सारी कायनात है,

तेरा ही हिस्सा हूँ मैं,तुझसे ज़िन्दगी की हर बात है,

तुझसे सारी खुशियाँ हैं,तुम बिन मैं दुःखियारी हूँ,

मुझे इश्क़ है तुमसे बस तुमसे ही यारी है।


SHARE

Milan Tomic

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment