तुम हो तो एक आस है,
मन मे भी अटूट विश्वास है।
तुम हो तो धूप में भी छांव है,
लहरों पे भी चलती मेरी नाव है।
तुम हो तो चेहरे पर मुस्कान है,
तुम्हारे होने से मुझमें जान है।
तुम हो तो मेरी नई कहानी है,
तेरे होने से हर उम्र में जवानी है।
तुम हो तो बेखौफ मैं रहता हूँ,
तुम हो तो आवारगी भी करता हूँ।
तुम मेरी हर कहानी का आगाज हो,
तुम मेरी हर शायरी का अल्फ़ाज़ हो।
0 comments:
Post a Comment